लेटेस्ट न्यूज़

फफक-फफक कर रो पड़े ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज! न्यायपालिका और पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या कहा

Shamli News: श्यामली के ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने कहा कि उनके और अनुयायियों की सुरक्षा नहीं हो रही, उन्हें धमकियां मिल रही हैं और न्याय पर भरोसा खत्म हो गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद श्यामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने पुलिस और न्यायपालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उनके आश्रम और अनुयायियों को धमकाया जा रहा है, उन्हें उचित सुरक्षा नहीं दी जा रही और न्याय के प्रति उनका भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है. महाराज ने कहा कि उनके छोटे-छोटे अनुयायी भयभीत हैं और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भी झूठी और गंदी बयानबाजी की जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि धमकियां सीधे डिप्टी सीएम कार्यालय से भी आ रही हैं.