लेटेस्ट न्यूज़

सिंगापुर-जापान दौरे के दौरान ODOP के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर के रूप में दिखे CM योगी, किया ये काम

Yogi Adityanath Singapore Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर और जापान दौरे में निवेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कला को भी वैश्विक पहचान मिली. 500 से अधिक ODOP उत्पाद विदेशी नेताओं और कॉरपोरेट हस्तियों को भेंट किए गए, जबकि 300 से ज्यादा बच्चों को मंडला आर्ट की कलाकृतियां दी गईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान दौरा न केवल भारी-भरकम निवेश और औद्योगिक साझेदारियों के लिए याद किया जाएगा, बल्कि यह यूपी की पारंपरिक कला और संस्कृति के वैश्विक उत्थान का गवाह भी बना. इस विदेश दौरे के दौरान सीएम योगी पूरी तरह से 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) योजना के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर के रूप में नजर आए. उन्होंने अपनी कूटनीति में यूपी के हस्तशिल्प को शामिल कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य के कारीगरों की प्रतिभा का लोहा मनवाया.