लेटेस्ट न्यूज़

देवर महेंद्र ने भाभी माया पर चाकू से किया हमला फिर खुद कर लिया सुसाइड...झांसी का ये प्रेम प्रसंग सुन हो जाएंगे हैरान

Jhansi Crime News: झांसी में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर देवर ने अपनी भाभी पर हमला किया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आरोपी बाद में मृत पाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. पारिवारिक रिश्तों की उलझन और कथित प्रेम प्रसंग ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक देवर ने अपनी ही भाभी पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. महिला खून से लथपथ हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. यही नहीं, घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी का शव भी पेड़ से लटका मिला. एक ही दिन में हुए इस दोहरे घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं.