UPTak Baithak Logo

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर किया चाकू से हमला, फिर प्रेमी चाचा संग हो गई फरार...चौंका देगा ये मामला

ADVERTISEMENT

Hathras Wedding Night Attack: हाथरस में शादी के अगले ही दिन सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. कुछ दिनों बाद वह कथित तौर पर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई.

social share
Google CTA

Hathras Wedding Night Attack: हाथरस में एक नई-नवेली शादी उस वक्त खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया. 21 फरवरी को धूमधाम से हुई शादी के बाद 22 फरवरी की रात दूल्हा सुनहरे भविष्य के सपने संजोए अपनी पत्नी के पास पहुंचा लेकिन माहौल अचानक तनाव में बदल गया. पीड़ित के मुताबिक, जैसे ही वह करीब गया, दुल्हन भड़क उठी और धमकी दी कि पास आए तो जान से मार देगी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उस पर चाकू से वार कर दिया गया, जिसमें उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और घर में हड़कंप मच गया.