लेटेस्ट न्यूज़

धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बोलना पड़ा भारी, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर किए गए ताबड़तोड़ चाकू से वार...

ADVERTISEMENT

Saleem Wastik Attack Case: गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

social share
Google CTA

Saleem Wastik Attack Case: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहनकर उनके कार्यालय पहुंचे और अंदर घुसते ही चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में सलीम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.