लेटेस्ट न्यूज़

कौन जीतेगा रॉबर्ट्सगंज? BJP के भूपेश चौबे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनेंगे सपा के अविनाश कुशवाहा

ADVERTISEMENT

Robertsganj Election 2027: रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर 2027 से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया है. पिछली बार बीजेपी के भूपेश चौबे ने महज 5600 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि अविनाश कुशवाहा इस बार माहौल अपने पक्ष में बता रहे हैं. जातीय और आदिवासी समीकरण इस सीट के परिणाम में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

social share
Google CTA

Robertsganj Election 2027: पूर्वांचल की अहम सीटों में गिनी जाने वाली रॉबर्ट्सगंज विधानसभा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है. 2014 के बाद से इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी अपना दल का दबदबा रहा है. लोकसभा स्तर पर यह सीट लगातार एनडीए के खाते में जाती रही लेकिन विधानसभा में मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है. पिछला चुनाव महज 5600 वोटों के अंतर से तय हुआ था जिससे साफ है कि यहां की लड़ाई एक-एक वोट पर टिकती है. 2027 के चुनाव से पहले एक बार फिर यहां सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.