गरौठा से सपा के पूर्व विधायक की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी पर हो गया ऐक्शन, कौन हैं दीपनारायण यादव?
UP News: गरौठा विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव लगातार फंसते जा रहे हैं. अब पुलिस-प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. झांसी में अलग-अलग तीन जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर दीपनारायण सिंह यादव की 20 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है. इसकी जानकारी प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ माइक से घोषणा करते हुए दी है.