लेटेस्ट न्यूज़

इधर अखिलेश यादव ने किया 40000 देने का वादा तो अयोध्या की महिलाओं ने कह दी ये बड़ी बात

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सालाना 40,000 रुपय देने की योजना पर अपनी राय दी. महिलाएं केवल पैसे नहीं, बल्कि गांव में रोजगार, विकास और स्थिरता की भी उम्मीद रखती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं की घोषणाएं और वादे अक्सर चर्चा में रहते हैं. अयोध्या विधानसभा उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा केंद्र है जहां हर नेता अपनी पहचान बनाने की हर संभव कोशिश करता है. आपको बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने महिलाओं को सालाना 40000 रुपए देने की घोषणा की है. उन्होंने इसको बिहार चुनाव में बीजेपी की 10000 की योजना का जवाब बताया है. इन सभी चर्चाओं के बीच यूपी Tak की टीम ने अयोध्या के गांव में जाकर आम महिलाओं से इस योजना और उनकी उम्मीदों पर बातचीत की.