UPTak Baithak Logo

स्टेज पर ही पवन सिंह और अरविंद अकेला को धोने वाले सुधीर सिंह का वीडियो वायरल, कौन हैं ये?

Sudhir Singh On Pawan singh: UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में जारी आक्रोश के बीच समाजसेवी सुधीर सिंह का एक तीखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुधीर सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' पर निशाना साधते हुए उन्हें जाति के नाम पर सिर्फ पैसा कमाने वाला बताया है.

ADVERTISEMENT

Sudhir Singh
Sudhir Singh
social share
Google CTA

Sudhir Singh On Pawan singh: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों में बदलाव को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है. इसी बीच कद्दावर समाजसेवी सुधीर सिंह का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में सुधीर सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सामने खड़े अरविंद अकेला कल्लू पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो कलाकार खुद को ब्राह्मण,राजपूत या भूमिहार बताकर समाज का समर्थन मांगते हैं वे समाज के हकों की लड़ाई के समय गायब क्यों हो जाते हैं?