लेटेस्ट न्यूज़

संतोष और नरेश की 4 फीट से कम है हाइट, दोनों को नहीं मिल रही नौकरी... बेरोजगार भाइयों ने DM निधि वत्स से कर दी ये मांग

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दो सगे भाई, संतोष कुमार और नरेश, अपनी असामान्य लंबाई और आर्थिक तंगी के कारण नौकरी पाने में असमर्थ हैं. पढ़ाई पूरी होने के बावजूद छोटे कद की वजह से दोनों भाई गांव में मजदूरी का काम भी नहीं कर पा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनके किसी का भी दिल पसीज जाएगा. बता दें कि अमरोहा में दो सगे भाई अपनी असामान्य लंबाई और आर्थिक परेशानियों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों सगे भाइयों की कद-काठी इतनी कम है कि पढ़ाई के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है. 27 वर्षीय संतोष कुमार और 21 वर्षीय नरेश अपने बच्चों जैसी छोटी कद-काठी के कारण समाज और नौकरी देने वालों की नजर में फिट नहीं बैठते हैं. यही वजह है कि गांव में मजदूरी का काम भी दोनों के लिए मुश्किल हो गया है. आर्थिक तंगी के बीच दोनों भाई अब जिलाधिकारी के दरवाजे पर मदद की आस लिए खड़े हैं.