लेटेस्ट न्यूज़

रामगोपाल मिश्र के नाखून उखाड़े गए या नहीं... सरफराज को फांसी की सजा देते हुए कोर्ट ने जो लिखा वो पुलिस के दावे से उलट!

बहराइच सांप्रदायिक हिंसा 2024 मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. मुख्य दोषी सरफराज उर्फ रिंकू को मौत की सजा मिली है. 9 सह दोषी आजीवन कारावास की सजा काटेंगे. कोर्ट ने मृतक राम गोपाल मिश्रा के साथ क्रूरता (नाखून उखाड़ने) की बात सही मानी है जिसे पुलिस ने भ्रामक बताया था.

ADVERTISEMENT

Photo: Ram Gopal Mishra
Photo: Ram Gopal Mishra
social share
google news

बहराइच में साल 2024 में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में गुरुवार को कोर्ट ने सरफराज उर्फ रिंकू को राम गोपाल मिश्रा की हत्या का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने राम गोपाल मिश्रा को गोली मारने के जुर्म में सरफराज को यह कठोर सजा सुनाई है. इसके अलावा सरफराज के पिता अब्दुल हमीद और उसके दो भाई तालिब उर्फ सबलू व फहीम सहित कुल 9 लोगों को इस घटना का सह-दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.