लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई थी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या, मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा

बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला. मुख्य दोषी सरफराज को मिली फांसी की सजा. 9 अन्य को दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की हत्या हुई थी.

ADVERTISEMENT

Photo: Ram Gopal Mishra
Photo: Ram Gopal Mishra
social share
Google CTA

UP News: 13 अक्टूबर 2024 को बहराइच में थाना हरदी के महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा मामले में जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुना दिया है. अपर जिला जज प्रथम पवन कुमार शर्मा (द्वितीय) की कोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले के मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा दी है. इस हत्याकांड में शामिल बाकी नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली है.