UPTak Baithak Logo

3 लाख से अधिक किसानों से 19 लाख मिट्रिक टन धान... यूपी में धुंआधार चल रही खरीदारी, ये डिटेल जानिए

यूपी सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान और 'श्री अन्न' की खरीद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है. 3.15 लाख किसानों से 19.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई और 4541.94 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे DBT के माध्यम से किया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार अन्नदाता किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने पर खास जोर दे रही है. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राज्य में धान और 'श्री अन्न' (मोटा अनाज) की खरीद में काफी प्रगति देखने को मिली है. सरकार ने किसानों को सीधे उनके खातों में भुगतान भेजकर पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की है. 13 दिसंबर तक 3.15 लाख से अधिक किसानों से 19.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. यह खरीदारी धान खरीद सत्र में स्थापित किए गए 4645 क्रय केंद्रों के माध्यम से की जा रही है. यह किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं.