लेटेस्ट न्यूज़

सगी मौसेरी बहन पर आया हरिशंकर का दिल और 1 साल से था संबंध, बात शादी तक पहुंचती उससे पहले ही हुआ कांड

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में हरिशंकर और उसकी सगी मौसेरी बहन पिछले 1 साल से रिश्ते में थे. दोनों में से किसी ने भी रिश्तों की परवाह नहीं की. मगर आखिर में इस लव स्टोरी का खूनी अंत हुआ और उसकी कहानी भी प्रेमी हरिशंकर ने ही लिखी. जानिए बांदा से आया ये सनसनीखेज मामला.

ADVERTISEMENT

UP News, UP Crime news, up viral news, up viral, Banda, Banda News, Banda Crime News, Banda Viral news, बांदा, बांदा न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, अवैध संबंध, लव स्टोरी
UP News
social share
google news

UP News: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टिकामऊ गांव में रहने वाली युवती का संबंध पिछले 1 साल से उसके सगे मौसेरे भाई के साथ थे. दोनों के बीच अफेयर चल रहा था. रिश्तों की परवाह नहीं करते हुए दोनों एक-दूसरे के प्रेम में डूबे जा रहे थे. मगर मौसेरे भाई-बहन के बीच बना ये संबंध ही युवती की मौत का कारण बन गया. युवती को ऐसी दर्दनाक मौत दी गई, जिसे देख पुलिस भी सकते में आ गई. मौत देने वाला भी कोई और नहीं बल्कि युवती का मौसेरा भाई यानी उसका ही प्रेमी निकला. जानिए बांदा से कैसे लिखी गई जुर्म की ये कहानी…