अचानक लापता हुए BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान 55 दिन बाद पुलिस को इस हाल में मिले फिर पता चली गजब साजिश
UP News: 55 दिन पहले हमीरपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान अचानक गायब हो गए थे. उन्हें पुलिस लगातार खोज रही थी. हाईकोर्ट भी मामले में सक्रिय था. अब पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है और गजब की साजिश सामने आई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से गजब का मामला सामने आया है. यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पुलिस से अपने कथित अपमान का ऐसा बदला लिया, जिसने पुलिस को परेशान करके रख दिया. भाजपा नेता ने पुलिस से बदला लेने की ऐसी साजिश रची कि पुलिस उसमें बुरी तरह से उलझकर रह गई. मगर आखिरकार 55 दिनों बाद पुलिस ने ये गुत्थी सुलझा ली और पिछले 55 दिनों से लापता भाजपा नेता को बरामद कर लिया. इस बीच हमीरपुर एसपी को खुद हाईकोर्ट के सामने पेश होना पड़ा.