UPTak Baithak Logo

यूपी BJP का अध्यक्ष बनना तय होते ही पंकज चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दे दिया बड़ा बयान, ये बोले

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी यूपी बीजेपी अध्यक्ष के निर्विरोध उम्मीदवार बन गए हैं. यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने राजनीतिक सामंजस्य पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में यह तय हो चुका है कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सांसद पंकज चौधरी अगले प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. शनिवार को पंकच चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पक्ष के लिए पंकज चौधरी एकमात्र उम्मीदवार हैं. इस हिसाब से देखें तो पंकज चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है. अब हर तरफ कयासबाजी ये लगाई जा रही है कि यूपी बीजेपी के संगठन के नए मुखिया बनने जा रहे पंकज चौधरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी सामंजस्य क्या आकार लेगा. इस बीच यूपी Tak ने पंकज चौधरी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस बातचीत में पंकज चौधरी ने सीएम योगी को लेकर अहम टिप्पणी की है.