इकलौते बेटे अक्षत ने अपने ही पिता को उतार दिया मौत के घाट, फिर बॉडी के टुकड़ों को नीले ड्रम में भरकर किया ये काम
Lucknow Crime News: लखनऊ में मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके बेटे अक्षत ने की. हत्या के बाद शव को काटकर अलग-अलग जगह फेंकने और व्हाट्सऐप पर नाटक करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT
Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में मानवेंद्र हत्या कांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या का आरोप उनके ही बेटे अक्षत पर है. 20 फरवरी की सुबह लगभग 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आया अक्षत अपने पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर तीसरी मंजिल पर गया और सीधे उनके माथे पर गोली चला दी. इस पूरी वारदात का साक्षी अक्षत की छोटी बहन बनी, जिसे धमकी देकर चुप रहने को कहा गया.
