लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप बढ़ाई गई, OBC छात्रों को मिलेगी अब इतनी राशि

UP News: यूपी सरकार ने कक्षा 9-10 के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का एलान किया है. होली से पहले योगी सरकार के इस फैसले से 38 लाख छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ.

ADVERTISEMENT

UP Board Exam 2026
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. योगी सरकार ने होली के गिफ्ट के रूप में स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकार के इस नए फैसले के मुताबिक, अब ओबीसी (OBC) वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है. सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों की आर्थिक मदद को और मजबूत करना है ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में किसी वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े.