पिता मानवेंद्र सिंह के टुकड़े करने वाला अक्षत पहली बार कैमरे पर आया और अपनी नाबालिग बहन कृति को लेकर ये बता दिया
Lucknow Crime News: लखनऊ में अपने पिता को मारकर, उनसे शव के टुकड़े करने वाला बेटा अक्षत पहली बार मीडिया के सामने आया. इस दौरान उसने अपनी नाबालिग बहन को लेकर भी ये सब बताया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ में अपने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या कर, उनके शव के टुकड़े करके, उन्हें नीले ड्रम में भरने वाला उनका बेटा अक्षत सिंह अब पुलिस गिरफ्त में हैं. इस पूरे कांड ने लखनऊ को हिला कर रख दिया है. पैथोलॉजी लैब के बड़े कारोबारियों में शामिल मानवेंद्र सिंह की जिस तरह से उनके बेटे अक्षत ने निर्मम हत्या की है, उसने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है. इसी बीच अब अक्षत पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने आया है.