लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में हत्यारे बेटे अक्षत ने दी पिता मानवेंद्र सिंह को दर्दनाक मौत, लेकिन अभी भी उठ रहे ये बड़े सवाल

Manvendra Singh Death Questions: लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत की शातिराना साजिशें सामने आई हैं. मर्डर के बाद दीवारों पर पेंट करना, 'पापा लौट आओ' वॉट्सऐप ग्रुप बनाना और लाश के टुकड़ों के साथ घर में बेटी का नॉर्मल रहना पुलिस के लिए बड़ी पहेली है. जानें इस खौफनाक मर्डर की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Manvendra Singh Death Questions: लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने रिश्तों के कत्ल की ऐसी दास्तां बयां की है जिसे सुनकर रूह कांप जाए. अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी बेटे अक्षत ने न केवल उनके शव के टुकड़े किए बल्कि गिरफ्तारी से बचने के लिए एक ऐसा फिल्मी ड्रामा रचा जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई. 20 फरवरी को हुई इस खौफनाक वारदात के बाद घर का माहौल इतना सामान्य कैसे रहा और क्या बेटी को सब कुछ पता था? ये वो सवाल हैं जो अब भी पूरे शहर में गूंज रहे हैं.