लेटेस्ट न्यूज़

घर पर आती थीं महिला मित्रें... पिता से नफरत करता था कातिल अक्षत, मर्डर से पहले की एक अलग कहानी सामने आई

लखनऊ में मानवेंद्र सिंह हत्याकांड का नया पहलू सामने आया है. मां की मौत और पिता के महिला मित्रों से रिश्तों को लेकर नफरत में था अक्षत. मोहल्ले वालों का खुलासा- मानसिक तनाव में जी रहे थे बच्चे.

ADVERTISEMENT

Manvendra Singh and Akshat Singh
Manvendra Singh and Akshat Singh
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना में बेटे अक्षत सिंह के कांड से हर कोई खौफ में है. जिस तरह से उनसे अपने पिता मानवेंद्र सिंह को दर्दनाक मौत दी उसकी कहानी डरावनी है. अक्षत किसी साइको किलर से कम नहीं था. पिता की हत्या से पहले उसके मन में क्या-क्या था इस बात को कोई नहीं जनता. लेकिन अब यूपी Tak से बातचीत में आशियाना के रहने वाले अंशुमन दुबे ने मानवेंद्र और अक्षत की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.  

अंशुमान दुबे के मुताबिक, मृतक मानवेंद्र सिंह के कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते थे. इस वजह से उनके और उनकी पत्नी (अक्षत की मां) के बीच अक्सर झगड़े होते थे. चर्चा यह भी है कि इन्हीं खराब रिश्तों और मानसिक तनाव के कारण ही अक्षत की मां की मौत हुई थी. मोहल्ले वालों का कहना है कि बच्चों के दिमाग में परिवार के अन्य लोगों द्वारा यह बात बैठाई गई थी कि उनकी मां की मौत के जिम्मेदार उनके पिता ही हैं. बच्चे बचपन से ही इस मानसिक तनाव और ट्रॉमा से गुजर रहे थे. 

घर तक पहुंचीं महिला मित्र 

ऐसी भी बातें सामने आई हैं कि मानवेंद्र की कुछ महिला मित्र उनके घर पर भी आई थीं. बच्चों के सामने ऐसे कई किस्से हुए, जिससे उनके मन में अपने पिता के प्रति गलत संदेश गया. अक्षत को हमेशा यह लगता था कि मां की मौत की असली वजह पिता के साथ होने वाले झगड़े और उनके बाहरी रिश्ते थे. 

यह भी पढ़ें...

फोन पर हॉट टॉक वाली क्या है कहानी

बताया जा रहा है कि कत्ल से कुछ समय पहले ही मानवेंद्र की किसी महिला से फोन पर काफी तीखी बहस हुई थी. हालांकि, मोहल्ले के लोग यह भी कहते हैं कि मानवेंद्र अपने बच्चों के लिए बहुत अच्छे पिता थे और उनका बहुत ख्याल रखते थे, लेकिन बच्चों के मन में पुरानी बातों को लेकर गहरी नफरत बैठ चुकी थी. 

वहीं, बातचीत में अंशुमन दुबे ने दावा करते हुए कहा कि उनके पास यह सटीक जानकारी है कि अक्षत का किसी लड़की से अफयर था. उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि अक्षत ने उस लड़की को अपने घर से 10 लाख रुपये मुहैया कराए थे. 

ये भी पढ़ें: मानवेंद्र सिंह करना चाहते थे दूसरी शादी ये बात अक्षत को नहीं आई पसंद तो उसने पिता के कर दिए टुकड़े-टुकड़े