लेटेस्ट न्यूज़

बधाई देने घर गई थी रेखा किन्नर और हो गई उसकी हत्या, फिर कमरे से मिले 2 शव, दूसरा किसका?

UP News: बलिया के रानीगंज में नेग विवाद में युवक ने की रेखा किन्नर की हत्या, फिर पुलिस के डर से उसी कमरे में लगा ली फांसी. पुलिस ने परिवार पर दर्ज किया केस.

ADVERTISEMENT

Ballia Crime News
Ballia Crime News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपके रौंगटे खड़े कर देगी. यहां बैरिया थाना क्षेत्र में खुशियों की बधाई देने गई एक किन्नर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. खबर इससे आगे की भी है. खौफनाक मंजर तब देखने को मिला जब कातिल युवक ने गिरफ्तारी के डर से उसी कमरे में अपनी जान दे दी जहां उसने किन्नर की लाश छिपा रखी थी. एक ही कमरे में दो लाशें मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.