Vrindavan Crime News: वृंदावन में कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री पर हमला, चेन और रुद्राक्ष माला छीनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mathura News: वृंदावन में कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री के साथ ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लूट की घटना सामने आई है. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और रुद्राक्ष माला छीन ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Mathura News: वृंदावन में प्रसिद्ध भागवत कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब वे अपने ड्राइवर के साथ यमुना सिटी कॉलोनी से लौट रहे थे. सूचना के अनुसार, बस स्टैंड के पास ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली नंबर की एक कार सवार कुछ लोगों से उनका टकराव हो गया.