Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस पेड़ से टकराई; 10 यात्री घायल
Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में हरिद्वार से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब हरिद्वार से सहारनपुर आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ग्राम कैलाशपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि बस चालक ने सामने आए एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे पेड़ से जा टकराई.