लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Police Action: सहारनपुर में फर्जी लूट की साजिश बेनकाब, 12.80 लाख हड़पने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; 10.50 लाख बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेडी थाना पुलिस ने 12.80 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 10.50 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर थाना गागलहेडी पुलिस ने लूट की झूठी घटना रचकर 12 लाख 80 हजार रुपये के गबन के मामले का खुलासा किया है. इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.