लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Political Event: बलिया में ज्योतिबा फुले जयंती पर डॉ. एस के सैनी का बड़ा संदेश, बोले— भागीदारी के बिना विकास अधूरा

Ballia News: बलिया में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में माली समाज के नेताओं ने एकजुट होकर शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया. साथ ही समाज की मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में माली विकास कल्याण सेवा समिति द्वारा शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समिति के प्रदेश अध्यक्ष और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉक्टर एस के सैनी ने समाज को राजनीतिक शक्ति पहचानने का आह्वान किया.