लेटेस्ट न्यूज़

UP Kiska: प्रयागराज की हंडिया सीट पर क्या बीजेपी का खुलेगा खाता? 2027 में सपा-बसपा के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी!

Handia Assembly Seat: प्रयागराज की हंडिया विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव की बिसात बिछ गई है. 2002 से जीत को तरस रही बीजेपी इस बार निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर सपा-बसपा के इस अभेद्य दुर्ग को ढहाने की तैयारी में है. जानिए क्या हैं यहां के सियासी और जातीय समीकरण.

ADVERTISEMENT

Handia Assembly Seat
Handia Assembly Seat
social share
google news

Handia Assembly Seat: उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रयागराज की हंडिया विधानसभा सीट एक ऐसी जगह है जहां साल 2002 के बाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का खाता तक नहीं खुला है. यह सीट लंबे समय से समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच की लड़ाई का केंद्र रही है. 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से यहां चुनावी बिसात बिछने लगी है. जहां सपा अपनी जीत बरकरार रखने के लिए आश्वस्त है. वहीं बीजेपी गठबंधन इस बार परिवर्तन का दावा कर रहा है.