लेटेस्ट न्यूज़

CBSE Result 2026 Update: रिजल्ट से पहले आई बड़ी खबर! CBSE ने खत्म की कॉपियों की चेकिंग, अब किसी भी दिन आ सकता है परिणाम

CBSE Result 2026 Update: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय घोषित किया जा सकता है. छात्र cbse.gov.in या DigiLocker के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

CBSE Board Result Update
CBSE Board Result Update
social share
google news

CBSE Result 2026 Update: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और उनके घर वालों की धड़कनें तेज हैं. हर किसी को अब बस परिणाम देखने की ही जल्दी है. इसी बीच अब रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि बोर्ड अब किसी भी समय रिजल्ट की डेट और टाइम का आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है. इस साल सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम फरवरी से अप्रैल के बीच हुए थे और अब बोर्ड परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में है. वैसे तो सीबीएसई हमेशा से ही बिना किसी नोटिस के अचानक रिजल्ट अनाउंस करने के लिए जाना जाता है. इसलिए छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें.