10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर निकली 2442 नौकरियां, बढ़ियां सैलरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई
Jewar Airport Recruitment 2026: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए 2442 पदों पर भर्ती निकली है. ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर जैसे पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है.
ADVERTISEMENT

Jewar Airport Recruitment 2026: रोजगार ढूंढ रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा मौका सामने आया है. हालिया में नोएडा में बने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पदों पर बड़ी भर्ती निकली है. एयरपोर्ट से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के संचालन के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत पड़ रही है, जिसके चलते यह भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत विभिन्न पद जैसे ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर समेत कई और पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह मानी जा रही है कि इसमें फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार बिना एक्सपीरियंस के बढ़िया नौकरी पाना चाहते हैं वे फटाफट इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें. बता दें कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्विसेज (NIAS) द्वारा कराई जा रही है.