लेटेस्ट न्यूज़

मरी हुई इकलौती बेटी प्रियंका को घर में छोड़कर हरिद्वार चला गया पिता उदय भान, फिर जो बात सामने आई वो सन्न कर देगी

Meerut Horror News:मेरठ के सदर बाजार में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपनी बेटी की मौत के बाद कई दिनों तक उसके शव के साथ रहा और फिर घर में ताला लगाकर हरिद्वार फरार हो गया. 4 महीने बाद घर से युवती का सड़ा-गला कंकाल बरामद हुआ है.

ADVERTISEMENT

Meerut Horror News
Meerut Horror News
social share
google news

Meerut Horror News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक बंद पड़े मकान से 34 साल की प्रियंका का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि प्रियंका की मौत करीब चार महीने पहले हो चुकी थी.लेकिन उसका पिता उदय भान बिस्वास मौत के बाद कई दिनों तक शव के साथ ही घर में रहा. फिर वह घर में ताला लगाकर हरिद्वार चला गया.