Bareilly Railway Issue: करोड़ों खर्च के बावजूद बदहाल बरेली जंक्शन, बंद लिफ्ट-एस्केलेटर से परेशान यात्री; अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप
Bareilly News: Bareilly Junction को आधुनिक बनाने पर करोड़ों खर्च के बावजूद स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लंबे समय से बंद हैं. पानी, सुरक्षा और सुविधाओं की कमी से यात्रियों, खासतौर पर बुजुर्ग और महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: बरेली जंक्शन को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है. यात्रियों को सुविधाओं के बजाय अव्यवस्था और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.