लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Police Action: अमेठी में छोटे पैकेट में गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल और तराजू बरामद

Amethi News: अमेठी में नशा मुक्त अभियान के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने एक महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 625 ग्राम गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi News: अमेठी जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 625 ग्राम गांजा, 5,130 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक तराजू और बांट बरामद किया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है.