लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Fire Incident: बाराबंकी में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से 200 बीघा गेहूं की फसल राख; किसानों में हाहाकार

Barabanki News: बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बिजली तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और प्रशासन ने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki News: बाराबंकी त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लगभग दो सौ बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई. कान्हीपुर, उस्मानपुर, गौरी और सादुल्लापुर सहित कई गांवों की फसलें जलकर राख हो गईं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग राजन तिवारी के खेत में बिजली विभाग के तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दोपहर करीब 1 बजे लगी.