बकरीद पर सूर्य चौहान की हुई बेरहमी से हत्या के बाद 50000 का इनामी आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर
ADVERTISEMENT
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के सूर्य चौहान हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने 31 मई को खोड़ा-वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया.
Surya Chauhan Murder Case: गजिआबाद में हुए सूर्य चौहान हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. 28 मई को बकरी ईद के दिन हुई इस वारदात में आरोपियों ने सूर्य चौहान को बेहद सुनियोजित तरीके से बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा विवाद पहले से चले आ रहे व्यक्तिगत झगड़े और बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.
