लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Crime News: बरेली में पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल; पुलिस जांच में जुटी

Bareilly News: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को मिलने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: बरेली थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम ठिरिया निजावत खां में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ट्रक मैकेनिक का काम करने वाले दोनों भाइयों को मिलने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.