वृंदावन हादसे के बीच बांके बिहारी दर्शन करने पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव, 10 लोगों की मौत को लेकर ये सब कहा
Dimple Yadav in Vrindavan:वृंदावन के केसी घाट पर हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. हादसे में 10 मौतों पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने प्रशासनिक चूक और ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया.
ADVERTISEMENT

Dimple Yadav in Vrindavan
Dimple Yadav in Vrindavan: वृंदावन के केसी घाट में नाव पलटने से हुई हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अभी भी 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव वृंदावन में दर्शन करने पहुंची. इस दौरान डिंपल यादव ने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की. दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद डिंपल यादव यमुना हादसे का जिक्र कर भावुक हो गईं. उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया.