गोरखपुर के दो सगे भाइयों को राजा और अली ने बकरा काटने वाले हथियार से मारा? अनीश की पत्नी ने कई राज खोले
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के दो भाइयों की मालेगांव में बकरा काटने वाले हथियार से हुई निर्मम हत्या ने सबको दहला दिया है. चाचा ने जहां राजा और अली पर आरोप लगाए हैं. वहीं पत्नी के खुलासों ने मामले में नया मोड़ ला दिया है.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News: परिवार का पेट पालने का सपना लेकर गोरखपुर से महाराष्ट्र के मालेगांव गए दो सगे भाई अनिल और अनीश निषाद की जिंदगी का सफर बेहद खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ. नासिक के मालेगांव में 7 अप्रैल की रात को जो हुआ उसकी कल्पना मात्र से रूह कांप जाती है. एक बंद कमरे के भीतर दो भाइयों को बकरा काटने वाले हथियार से हमला कर मार दिया जाता है. अनिल और अनीश के चाचा की मानें तो ये हमला राजा और अली नाम के दो युवकों ने की है. लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या थी ये अभी भी जांच का विषय बनी हुई है.