लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज के केनरा बैंक में नकली सोने की जगह ले लिया गया 64 लाख रुपये का गोल्ड लोन, फिर सामने आई असली कहानी

Prayagraj Gold Loan Fraud: प्रयागराज के केनरा बैंक में नकली सोना रखकर 57 लाख रुपये का लोन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैंक अप्रेजर की मिलीभगत से हुए इस बड़े गोल्ड लोन स्कैम में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj gold loan fraud
Prayagraj gold loan fraud
social share
google news

Prayagraj Gold Loan Fraud: प्रयागराज में जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर बैंक अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है. शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक में शातिर ठगों ने पीतल को सोना बताकर बैंक की तिजोरी से लाखों रुपये उड़ा लिए. जब हकीकत सामने आई तो पता चला कि बैंक के लॉकर में असली सोने की जगह नकली गहने चमक रहे थे.