लखनऊ के अक्षत ने पिता के शव के टुकड़े कर डाला था एसिड, दरिंदे ने बहन का 4 दिन तक किया ये हाल
Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना में बेटे ने की पिता की हत्या. लाइसेंसी राइफल से मारी गोली, फिर आरी से काटकर ड्रम में भरा शव. नीट की पढ़ाई के दबाव की थ्योरी पर परिवार को शक.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना इलाके में इस वक्त दहशत का माहौल है. यहां 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह ने शराब कारोबारी और पैथोलॉजी संचालक अपने पिता मानवेंद्र सिंह (49) की गोली मारकर हत्या कर दी है. बेटे ने पिता की हत्या के बाद शव के टुकड़े नीले ड्रम में भर दिए. अक्षत ने सबूत छिपाने के लिए कई जतन किए थे, धीरे-धीरे सभी परतें खुल रही हैं. यही नहीं, दरिंदे अक्षत ने अपनी बहन के संग भी अच्छा नहीं किया. बेटी को अपनी पिता की जानकारी लग गई थी. ये बात लड़की किसी को न बता दे इसलिए अक्षत ने उसके संग खूब अत्याचार किए.