लेटेस्ट न्यूज़

11वीं में पढ़ने वाली बहन के सामने ही अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह को मारा फिर बॉडी के टुकड़े किए!

Lucknow Aashiyana Murder News: लखनऊ के आशियाना में दिल दहला देने वाली वारदात. पढ़ाई के दबाव में बेटे ने पिता को गोली मारी और शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपा दिए. देखिए इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, मृतक शख्स वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक थे. मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. उनके इकलौते बेटे अक्षत सिंह ने ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.