लेटेस्ट न्यूज़

25 की बहू मुशकरा से संबंध बनाने के लिए 58 साल के ससुर अब्बास ने चला था प्रेमी वाला दांव! ये तो गंदा आदमी निकला

UP News: बहू पर बुरी नजर रखने वाले ससुर अब्बास ने शारीरिक संबंध बनाने में नाकाम रहने पर की मुशकरा की हत्या. सुसाइड दिखाने की रची थी साजिश, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सख्ती ने खोला राज.

ADVERTISEMENT

Photo: Mushkara
Photo: Mushkara
social share
google news

UP Crime News: 25 साल की मुशकरा का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता था. वह अपने ससुर और बच्चे संग शामली के ईस्सोपुर खुरगान गांव में रहती थी. इस बीच 58 साल के ससुर अब्बास की गंदी नजर अपनी बहू मुशकरा पर आ गई. अब्बास की पत्नी की मौत हो चुकी थी. ऐसे में उसने मुशकरा को ब्लैकमेल करने का एक प्लान बनाया. अब्बास ने मुशकरा को ऑफर दिया कि वह अपने प्रेमी से मिल सकती है. मुशकरा को भी लगा कि पति साथ नहीं है तो ऐसे में वह अपने प्रेमी जावेद से मिल ले. अब जावेद, मुशकरा से मिलने आने लग गया था. यही अब्बास का प्लान था. 

आधी रात को अब्बास ने बहू संग की घटिया हरकत

अब्बास चाहता था कि वह जावेद और मुशकरा को रंगे हाथों पकड़ ले. फिर मुशकरा से नाजायज मांग करे. 15-16 फरवरी की रात को अब्बास ने अपनी सारी हदें पार कर दीं. हाथ में लोहे का तार लेकर उसने दबे पांव मुशकरा के कमरे का लॉक खोला. अंदर गहरी नींद में सो रही मुशकरा के संग वह जबरदस्ती करने लगा. मुशकरा की नींद खुली तो सामने ससुर खड़ा था. आधी रात के समय अब्बास को इतनी घटिया हरकत करते देख  मुश्कारा ने ससुर को जोरदार लात मारी. बहू की लात अब्बास सहन नहीं कर पाया. उसने आवेश में आकर मुशकरा का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें न रुक गईं. 

खुद को बचाने के लिए अब्बास ने चली ये चाल

कत्ल करने के बाद अब्बास ने बड़ी सफाई से उस तार के जरिए दरवाजे को अंदर से बंद दिखाया जैसे मुशकरा ने खुदकुशी की हो.  अगले दिन वो खुद रोता हुआ थाने पहुंचा और दहेज के नाम पर खुदकुशी की कहानी सुनाने लगा. उसने मुशकरा के मायके वालों को भी ऐसा पट्टी पढ़ाई कि वे बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव को दफनाने की जिद करने लगे. लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला लग रहा था. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और जो रिपोर्ट सामने आई उसने पूरी कहानी की पलट दी. 

यह भी पढ़ें...

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब्बास ने रात को ही अपने बेटे को पंजाब फोन कर बता दिया था कि उसने मुशकरा को मार दिया है. बेटा सब कुछ जानते हुए भी बाप के मोह में खामोश रहा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच को सामने ला दिया. मुशकरा की मौत दम घुटने से हुई थी. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो अब्बास टूट गया. उसने पुलिस को वारदात वाली रात की पूरी कहानी सूना दी. पुलिस ने अब अब्बास और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है.