लेटेस्ट न्यूज़

दूल्हा बन शादी के लिए अलीगढ़ पहुंचा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, एडवांस में दिए 30 हजार, न दुल्हन मिली न...

UP News: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर ठगी हो गई है. 1.20 लाख में तय हुई थी शादी, अलीगढ़ बारात लेकर पहुंचे बिट्टू को मंदिर में नहीं मिली दुल्हन. पुलिस ने दर्ज की FIR.

ADVERTISEMENT

Bittu Bajrangi
Bittu Bajrangi
social share
Google CTA

UP News: नूंह हिंसा का आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी अब एक कथित शादी के नाम पर ठगी का शिकार होने के कारण सुर्खियों में है. बिट्टू बजरंगी ने फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के नाम पर उससे करीब 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है. आलम यह रहा कि बिट्टू बजरंगी बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा लेकिन वहां न दुल्हन मिली और न ही बिचौलिया.