लेटेस्ट न्यूज़

25 साल की बहू मुशकरा के कमरे में जाकर ससुर ने की गंदी डिमांड, इनकार करते ही कर दिया खौफनाक कांड

Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में ससुर के रिश्तों को कलंकित करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है. आरोपी ससुर अब्बास ने अपनी बहू मुशकरा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना के गांव इसोपुर खुरगान से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 14 फरवरी की रात मस्कुरा नामक महिला की हत्या घर के अंदर ही हुई. शुरुआत में ससुर ने इसकी जानकारी पुलिस को खुदकुशी बताया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई.

आरोप है कि ससुर ने बहू का भरोसा जीतकर उसे फंसाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने हत्या कर दी. कत्ल करने के बाद अब्बास ने बड़ी सफाई से उस तार के जरिए दरवाजे को अंदर से बंद दिखाया जैसे मुशकरा ने खुदकुशी की हो.  अगले दिन वो खुद रोता हुआ थाने पहुंचा और दहेज के नाम पर खुदकुशी की कहानी सुनाने लगा. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अब्बास टूट गया. उसने पुलिस को वारदात वाली रात की पूरी कहानी सूना दी. पुलिस ने अब अब्बास और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है. 

 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: दूल्हा बन शादी के लिए अलीगढ़ पहुंचा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, एडवांस में दिए 30 हजार, न दुल्हन मिली न...