सूट पहन कर जाती थी और चोरी के बाद पहन लेती थी बुर्का... जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरी रुखसार फिर पकड़ी गई
Jhansi News: झांसी के मानिक चौक में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली शातिर रुखसार गिरफ्तार. सीसीटीवी में कैद हुई पर्स से नकदी उड़ाने की लाइव वारदात. पुलिस ने बरामद किए 40 हजार रुपये और जेवरात.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: झांसी का मानिक चौक बाजार भीड़-भाड़ वाला इलाका है. यहां कॉस्मेटिक दुकान पर 18 फरवरी को रोज की तरह कस्टमर्स की भीड़ थी. इसी दौरान काले रंग का मास्क लगाए एक महिला भी दुकान में पहुंची. भीड़ का फायदा उठाते हुए उसने एक महिला ग्राहक के पर्स की चैन खोली और बड़ी सफाई से उसमें रखी नकदी और सामान पार कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई. वारदात के बाद महिला सर्राफा बाजार की ओर बढ़ी. वहां भी उसने चोरी की कोशिश की. हालांकि इस बार लोगों को शक हो गया और सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है जिसका नाम रुखसार है. पुलिस ने बताया है कि रुखसार कभी बुर्का तो कभी अलग भेष में वारदात को अंजाम देती रहती थी.