लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के गुरुकुल में शिक्षा लेने पहुंचे नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्या?

कानपुर के महाराजपुर में गुरुकुल छात्र दिव्यांश की मौत ने सबको झकझोर दिया है. परिजनों ने संचालक पर मारपीट और कुकृत्य का आरोप लगाया है. सतीश महाना ने दिए सख्त जांच के आदेश.

ADVERTISEMENT

social share
google news

कानपुर के महाराजपुर इलाके से एक बेहद हृदयविदारक और खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ 11 साल के मासूम छात्र दिव्यांश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दिव्यांश का दाखिला हाल ही में एक गुरुकुल में कराया गया था, लेकिन किसे पता था कि चंद दिनों बाद ही उसका शव घर लौटेगा. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी व्याप्त है.