लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर निशा हत्याकांड केस में लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये बात पता चली, अभिषेक पांडे संग आखिरी चैट क्या हुई थी?

Nisha Vishwakarma Case Update: गाजीपुर के निशा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने केस की दिशा बदल दी है. रिपोर्ट में रेप और हत्या के दावों की पुष्टि नहीं हुई है. जबकि वीडियो में मृतका को अकेले जाते देखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Nisha Murder Case Update
Nisha Murder Case Update
social share
Google CTA

Nisha Vishwakarma Case Update: गाजीपुर के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिसने पूरे केस की दिशा ही बदल दी है. निशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें रेप के बाद हत्या की बात कही जा रही थी. मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के आंतरिक चोट या जबरदस्ती के सबूत नहीं मिले हैं. वहीं निशा का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह रात करीब 2 बजे अकेले गंगा किनारे से गुजरती हुई नजर आ रही है.

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

पुलिस के अनुसार, निशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि मृतका के साथ कोई रेप नहीं हुआ था. रिपोर्ट में शरीर पर किसी भी प्रकार की आंतरिक चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.

फोन में मिला अभिषेक पांडे का आखिरी मैसेज

निशा हत्याकांड मामले की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है  जिसमें रात करीब 2 बजे निशा को अकेले नदी की ओर जाते हुए देखा गया है. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की. इसके अलावा पुलिस ने मृतका के दोस्त अभिषेक पांडे के मोबाइल की भी जांच की जिसमें उसने देर रात निशा को आखिरी मैसेज कर घर जाने की बात कही थी. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि अभिषेक पांडे से गहन पूछताछ की जा रही है.

सपा डेलिगेशन पर पथराव से बढ़ा तनाव

इस मामले ने तब राजनीतिक रूप ले लिया जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल पर गांव में पथराव हो गया. इस हमले में पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा सहित कई नेता और पुलिसकर्मी घायल हो गए. सपा इस मामले को हत्या मानकर न्याय की मांग कर रही थी. लेकिन अब रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और जटिल हो गई है.

पुलिस की आगे की कार्रवाई

निशा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस अब उन पहलुओं की जांच कर रही है जिनके जरिए इस मामले को गलत तरीके से पेश किया गया या अफवाहें फैलाई गईं. पुलिस अब सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.