लेटेस्ट न्यूज़

डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड: 11 साल बाद मिला इंसाफ, जानें कुंडा के उस खूनी मंजर की पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

प्रतापगढ़ के बलिपुर में हुए डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड का पूरा विश्लेषण. जानें कैसे एक ईमानदार अफसर की हत्या ने यूपी की राजनीति बदल दी और 11 साल बाद क्या रहा फैसला.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के पुलिस इतिहास में डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड एक ऐसा काला अध्याय है, जिसने न केवल खाकी को झकझोर दिया, बल्कि सत्ता के गलियारों में भी बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया था. 2 मार्च 2013 को प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में हुई यह वारदात आज भी न्याय व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है.