UP Board 12th Result: 12वीं की सेकेंड टॉपर श्रिया वर्मा की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे
Shriya Verma Marksheet: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने 97.20% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. इस होनहार छात्रा ने फिजिक्स में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं. देखें उनकी पूरी मार्कशीट.
ADVERTISEMENT

Shriya Verma Marksheet
Shriya Verma Marksheet: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने अपनी मेहनत और मेधा से प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है. श्रिया ने कुल 97.20% स्कोर किए हैं. उन्होंने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. यूपी Tak से बात करते हुए श्रिया वर्मा ने बताया कि वह आग चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं. साथ ही वह अपनी इस सफलता से काफी खुश भी हैं.