लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में बासी मिठाई बेचने पर सख्ती, हर मिठाई पर होगी ‘Best Before’ तारीख, रेट भी होंगे एक समान

Raebareli Food Safety Update: रायबरेली में रक्षाबंधन और सावन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. अब हर मिठाई पर निर्माण और Best Before तारीख लिखना अनिवार्य होगा. प्रमुख दुकानों पर कीमतों में एकरूपता, साफ-सफाई और लाइसेंस संबंधी नियमों का भी पालन करना होगा.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में बासी मिठाई बेचने पर सख्ती, हर मिठाई पर होगी ‘Best Before’ तारीख, रेट भी होंगे एक समान
रायबरेली में बासी मिठाई बेचने पर सख्ती, हर मिठाई पर होगी ‘Best Before’ तारीख, रेट भी होंगे एक समान
social share
Google CTA

Raebareli Food Safety Update: रक्षाबंधन और श्रावण मास के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी और बासी मिठाई की बिक्री पर सख्त रुख अपनाया है. अब मिठाई विक्रेताओं को हर मिठाई पर उसके निर्माण और उपभोग की अंतिम तिथि (Best Before/Use By) स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी. साथ ही प्रमुख प्रतिष्ठानों पर मिठाइयों के विक्रय मूल्य में भी एकरूपता लाने की तैयारी की गई है.