भाई अबान की मौत की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोया अली अहमद, जेल में बड़े भाई ने ऐसे बिताई पूरी रात
ADVERTISEMENT
Ali Ahmed Jail News: झांसी जेल में बंद अली अहमद अपने छोटे भाई अबान से मिलने का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुलाकात से पहले ही सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई. भाई की मौत की खबर सुनकर अली अहमद सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है.
Ali Ahmed Jail News: माफिया अतीक अहमद का दूसरा बड़ा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. 6 अगस्त को वह अपने सबसे छोटे और लाडले भाई आबान से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. लेकिन छोटा भाई बड़ा भाई से मिलता उससे पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. यह खबर सुनते ही बड़े भाई अली अहमद के होश उड़ गए और वह जेल में फूट-फूटकर रोने लगा.
